मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुण्डेरवा पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
मुण्डेरवा / बस्ती - थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0-183/2024 धारा 137(2), 87/64 (2)M B.N.S. व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित *वांछित अभियुक्त 1.* मंदीप पुत्र रंगीलाल को दिनांक-18.10.2024 को समय करीब 16:50 बजे लालगंज पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर नियमानुसार उसे उसके परिजनों (माता-पिता) को सुपुर्द किया गया |
*थाना मुंडेरवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. मंदीप पुत्र रंगीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पड़री थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जावेद खान थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती |
2. म0का0 प्रियंका विश्वकर्मा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती |