जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, राजगीर मिस्त्री हुआ घायल




 जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,राजगीर मिस्त्री हुआ घायल

बस्ती। देर शाम ब्लॉक परशुरामपुर मखौड़ा धाम के नजदीक बेरता चौराहा पर जमीनी विवाद दो पक्षों के बीच हो गया। सोनबरसा, परशुरामपुर के रहने वाले राम अचल वर्मा और बेरता चौराहा,परशुरामपुर के रहने वाले अमर श्रीवास्तव के बीच जमीनी विवाद हो गया। खबर के अनुसार राम अचल वर्मा के तरफ से चली दो राउंड गोली। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दिवार की जुड़ाई कर रहा राजगीर मिस्त्री हुआ घायल। राजगीर मिस्त्री का नाम पप्पू पुट रामेश्वर उम्र 35 वर्ष गांव रोहरौली परशुरामपुर का रहने वाला है।  मौके पर उपस्थित अरुण जी ने तत्काल 112 को सूचना दी तथा साथ ही साथ घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस,घायल राजगीर मिस्त्री को ई.म.टी. मनोज और चालक राम बाबू ने एंबुलेंस में शिफ्ट करके प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है तथा मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form