- थाना कप्तानगंज पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैय्यल में गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को आला कत्ल के साथ किया गिरफ्तार
कप्तानगंज बस्ती - थाना कप्तानगंज पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़ीकोल बुजुर्ग निवासी ध्रुवचन्द्र चौधरी पुत्र शिवप्रसाद की हत्या कर लाश को ग्राम रैय्यल के मनोज उपाध्याय पुत्र दीवान उपाध्याय के गन्ने के खेत में फेंकने की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त रमई उर्फ रामबहादुर पाठक पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश उम्र 55 वर्ष ग्राम अहिरौलिया थाना नगर जनपद बस्ती को दिनांक 02.06.2025 को रैयल से अहिरौलिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर गोविन्द पाठक के स्कूल के पास से समय 8.00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रमई पाठक उर्फ रामबहादुर पाठक पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश उम्र 55 वर्ष ग्राम अहिरौलिया थाना नगर जनपद बस्ती।
*बरामदगी का विवरण-*
आला कत्ल, बांस का टुकड़ा, प्लास्टिक की रस्सी
*घटना व पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
थाना कप्तानगंज के ग्राम रैय्यल के पास मनोज उपाध्याय पुत्र दीवान उपाध्याय के गन्ना के खेत मे मृतक ध्रुवचन्द चौधरी पुत्र शिवप्रसाद निवासी कौडीकोल बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती की लाश मिलने की सूचना व लिखित सूचना के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 85/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मौके घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु टीम बनाकर कार्य किया जा रहा था
पूछताछ में अभियुक्त रमई द्वारा बताया गया कि आपसी विवाद के कारण ध्रुवचन्द चौधरी को डंडा व लात मुक्का से ध्रुवचन्द के सिर में मारे, जिससे उसका सिर फट गया। मारते समय डण्डा का एक हिस्सा फट गया था हम लोगों नें लगातार मारा जब हमलोगों को इत्मिनान हो गया कि ध्रुवचन्द की मृत्यु हो गयी है तो घर से रस्सी और एक बांस लाया, रस्सी में ध्रुवचन्द का शव बांध कर हम लोग बांस में फंसा कर रैयल गांव के सिवान मे मनोज उपाध्याय पुत्र दीवान उपाध्याय के गन्ने के खेत मे ले जाकर छिपा दिये, रात होने के कारण इस घटना को कोई नहीं देखा था। आज अपने घर से कुछ पैसे लेकर बाहर भागने के फिराक में था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, बरामद शव को ले जाने वाले बांस का टुकड़ा, व प्लास्टिक की रस्सी, दुबई हरिजन के गन्ने के खेत के पास स्थित विद्युत पोल के करीब से बरामद किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड़, जनपद बस्ती।
2. प्रभारी एसओजी चन्द्रकान्त पाण्डेय, जनपद बस्ती।
3. प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, मय टीम जनपद बस्ती।
4. उ0नि0 मु0 इस्लाम खान, उ0नि0 सुरेश कुमार कुशवाहा, थाना कप्तानंगज, जनपद बस्ती।
5. का0 काशी कुमार,का0 पंकज सिंह, का0 यशवन्त यादव थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
6. हे0का0 रमेश, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 धर्मेन्द्र, का0 चन्दन, एसओजी टीम बस्ती।