महिला से दुष्कर्म करके जे ई रविन्द्र कुमार ने दुष्कर्म का बनाया वीडियो , दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 महिला से दुष्कर्म करके जे ई रविन्द्र कुमार ने दुष्कर्म का बनाया वीडियो , दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 



बस्ती -  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र की महिला ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जेई के विरुद्ध मिली शिकायत पर सीओ ने कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। जेई की करतूत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यद्यपि पूर्वांचल प्रहरी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है । इस संबंध में महिला का आरोप है कि वह घर के बिजली कनेक्शन (power connection) का बिल सही कराने जेई के पास गई थी। जेई उनके घर आया और बातचीत के क्रम में झांसा देकर उसे कुछ पिला दिया। वह कुछ ही देर में बेसुध हो गई, जिसके बाद उसने दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। वीडियो को इंटरनेट पर वायरल हो रहा है । प्रसारित करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से चुप रही महिला ने इसके बाद जेई को सबक सिखाने के लिए हिम्मत जुटाई और घर में कैमरा लगवा लिया। जेई ने घर में आकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की तो उसकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला ने इस वीडियो को पुलिस को सौंपा है।मामले में वीडियो के वायरल होने के बाद, बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों में हड़कंप का माहौल बन गया।  जेई रविन्द्र कुमार की हरकतों से विभाग की छवि को भी ठेस पहुंची है। बड़े अधिकारी इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। फिलहाल, जेई को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form